लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस जम्मू कश्मीर में भाजपा को उखाड़ना चाहती है: जी. ए. मीर

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:04 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर जम्मू कश्मीर में ‘ अप्रभावी नेतृत्व’ को लेकर कांग्रेस के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफों को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जी. ए. मीर ने रविवार को कहा कि पार्टी काडर एकजुट है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित है कि भाजपा को अगले साल उखाड़ फेंका जाए।

मीर कथित "कर आतंकवाद" के माध्यम से आम आदमी को लूटने और "नफरत की राजनीति" करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी 'जन जागरण अभियान' के तहत उधमपुर जिले में धरने का नेतृत्व कर रहे थे।

जम्मू कश्मीर में चार पूर्व मंत्रियों और विधानमंडल के तीन पूर्व सदस्यों समेत दर्जनों नेताओं ने हाल में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। ये नेता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद के करीबी माने जाते हैं। उनका कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी मामलों पर उनकी नहीं सुनी गई।

मीर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “पार्टी का पूरा काडर अभी एकजुट और प्रेरित है और यह सुनिश्चित करना चाहता है कि 2022 में भाजपा को उखाड़ फेंका जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान