लाइव न्यूज़ :

बेअदबी के मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है कांग्रेस : बादल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:54 IST

Open in App

जलालाबाद (पंजाब), 20 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस बार भी बेअदबी के संवेदनशील मुद्दे पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय ''राजनीति करना'' चाहती है।

बादल ने पत्रकारों से कहा कि यही कारण है कि उसने बेअदबी के प्रयासों की हालिया घटनाओं की न्यायिक जांच का आदेश नहीं दिया।

शिअद प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, इससे उनका हौसला बढ़ा है और यही वजह है कि अब इस तरह की और घटनाएं हो रही हैं।

बादल ने कहा, “लेकिन अब भी कांग्रेस पार्टी ने कोई सबक नहीं सीखा है। अब भी उसने बेअदबी की हालिया घटनाओं की पुलिस जांच का आदेश दिया है। मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश को दी जानी चाहिये, ताकि पूरे षडयंत्र की तह तक जाया जा सके।''

बादल ने यह भी कहा कि सरकार ने ''गुटका साहिब'' (धार्मिक पुस्तक) की बेअदबी के मामले में ठोस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को स्वर्ण मंदिर स्थित पवित्र तालाब में गुटखा साहिब फेंकते हुए पकड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया