लाइव न्यूज़ :

किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खूनखराबे में बदलना चाहती है कांग्रेस: भाजपा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भाजपा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को ‘खूनखराबे’ में बदलना चाहती है। उसने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर राज्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया।

भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया में बयान दिया कि किसानों का प्रदर्शन खत्म नहीं होगा और ‘‘अपने लक्ष्य को पाने के लिए हम लाशों के ढेर लगा देंगे, खून बहाएंगे और किसी भी हद तक जाएंगे’’।

गौतम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आने वाले दिनों में यदि कोई खून खराबा होता है, किसी की जान जाती है तो उसके लिए कांग्रेस और वाम दल जिम्मेदार होंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि वाजपेयी की जयंती पर बठिंडा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, आम लोगों और किसानों पर हमला किया गया जिसमें पार्टी के अनेक कार्यकर्ता घायल हो गए।

गौतम ने कहा कि वे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुन रहे थे जब ‘‘पंजाब सरकार ने स्थानीय पुलिस की मदद से उन पर लोहे की छड़ों से हमला किया। कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस ने ऐसा बर्ताव किया जैसे कि वह ‘कांग्रेस की पुलिस’ हो।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘किसी को रोका नहीं गया, कार्यक्रम स्थल पर तंबू को उखाड़ कर फेंक दिया गया और वहां इकट्ठा हुए लोगों को पिछले दरवाजे से बाहर चले जाने को कहा गया।’’

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि किसानों के एक समूह ने भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पर लूटपाट की।

हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ किसानों ने दावा किया कि घटना के पीछे किसानों का नहीं बल्कि ‘असामाजिक तत्वों’ का हाथ है।

पुलिस ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुन रहे थे जब किसानों का एक समूह वहां नारे लगाते हुए पहुंचा और उन्होंने वहां लूटपाट की, कुर्सियां तथा एलईडी सिस्टम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?