लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस चाहती है कि विशेष सत्र का आयोजन हो लेकिन राज्यपाल ने मिलने का समय नहीं दिया : हुड्डा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 दिसंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस चाहती है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाए ताकि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने कहा कि सत्र आहूत करने के संबंध में राज्यपाल से मिलने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया।

विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि सात निर्दलीय विधायकों में से दो पहले ही भाजपा-जजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले चुके हैं जबकि जजपा के कई विधायक केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के पक्ष में खुल कर सामने आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्यपाल को पहले भी पत्र लिखकर उनसे विशेष सत्र आहूत करने का अनुरोध करते हुए बताया कि कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है क्योंकि यह सरकार जनता के साथ कुछ विधायकों का विश्वास खो चुकी है।’’

हुड्डा ने कहा, ‘‘हमें कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद हमने मुलाकात का समय मांगा लेकिन हमें बताया गया कि कोविड-19 के कारण वह नहीं मिलेंगे।’’

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य मध्य नवंबर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

हुड्डा ने कहा, ‘‘मेरे लंबे राजनीतिक सफर में यह पहली बार है कि जब राज्यपाल ने बिना कोई कारण बताए मिलने का समय नहीं दिया। हम एक बार फिर से हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखेंगे।’’

हुड्डा ने कहा कि भीषण ठंड में पिछले 36 दिनों से दिल्ली की सीमाओं और राज्य के दूसरे हिस्सों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी गंभीर स्थिति में यह महत्वपूर्ण है कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा की जाए। विशेष सत्र का आयोजन होने पर ही ऐसा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल