कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार : पूनियां
By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:37 IST2021-09-22T22:37:10+5:302021-09-22T22:37:10+5:30

कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार : पूनियां
जयपुर, 22 सितंबर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने दावा किया कि कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार है और इसके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन, कांग्रेस पार्टी की एकता ध्वस्त हो चुकी है, लेकिन भाजपा केवल व्यक्ति परख नहीं बल्कि विचार के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है।
पूनियां ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विचार की और संगठन की पार्टी है इसलिये पार्टी में मुझे किसी प्रकार अंर्तविरोध नहीं दिखता।’’
राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में पूनियां ने कहा, ‘‘कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार है इसके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।’’
प्रदेश भाजपा का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' बुधवार को संपन्न हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पुत्रवधू के खराब स्वास्थ्य के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सकी।
पूनियां ने कहा कि भाजपा संगठन की खूबियों से सत्ता में आना चाहती है, इस कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह कहा जाता है कि ‘‘कांग्रेस गलती करे और भाजपा सत्ता में आती है.. उनकी गलतियां उनके हिस्से में.. लेकिन अब हम लोगों की इस धारणा को बदलना चाहते हैं.. सत्ता विरोधी लहर की धारणा से परे हम अपनी खूबियों पर सत्ता में आना चाहते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।