लाइव न्यूज़ :

दलित वोटरों को लामबंद करने में प्रियंका गांधी की मदद करेगी 'टीम यूपी' 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 11, 2019 04:29 IST

प्रियंका गांधी के सामने चुनौतियां भी बहुत बड़ी हैं। उन्हें उस पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है और जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Open in App

प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की उत्तर प्रदेश के दलित समुदाय में ज्यादा से ज्यादा पहुंच सुनिश्चित करने एवं उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने के लिए पार्टी ने 35 सदस्यीय ‘टीम यूपी’ बनाई है। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर बनाई गई इस टीम ने कुछ दिनों पहले ही प्रियंका और सिंधिया के समक्ष अपना ‘ब्लूपिंट्र’ रखा और जल्द ही वह यूपी में जमीनी स्तर पर उतरने जा रही है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा कि टीम यूपी मुख्य रूप से उन सीटों पर ध्यान देगी, जहां दलित मतदाताओं की संख्या 20 फीसदी या इससे अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दिनों हमने प्रियंका गांधी और सिंधिया दोनों को ब्लूपिंट्र सौंप दिया। हम जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर देंगे।’’हम दलित समुदाय तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क, सभाएं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेंगे। पूरी रुपरेखा बना ली गई है।’’

हाल ही में प्रियंका को पार्टी महासचिव-प्रभारी (पूर्वी यूपी) और सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी यूपी) नियुक्त किया गया है। सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद सबसे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने मिशन-यूपी के तहत सोमवार को पहली बार यूपी के दौरे पर आएंगी।प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचेंगे।प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य यूपी के अपने चार दिन के इस दौरे के दौरान अपने-अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं से विस्तार से चर्चा करेंगे।

‘टीम यूपी’की अगुवाई अनुसूचित जाति विभाग के प्रवक्ता एसपी सिंह करेंगे

‘टीम यूपी’की अगुवाई अनुसूचित जाति विभाग के प्रवक्ता एसपी सिंह करेंगे। सिंह ने कहा, ‘हम प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों के साथ काम करेंगे। हमने करीब 40 ऐसी सीटों को चिन्हित किया है, जहां दलित मतदाताओं की संख्या 20 फीसदी से ज्यादा है। इनमें 17 आरक्षित सीटें भी शामिल हैं।’

यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस की इस पहल से सपा-बसपा गठबंधन को सीधा नुकसान नहीं होगा तो सिंह ने कहा कि यह गलत धारणा है सभी दलित वोट बसपा को मिलते हैं। उनके साथ आधे दलित वोटर जाते हैं,लेकिन शेष दूसरे दलों के साथ चले जाते हैं। इसलिए इस पहल को गठबंधन को नुकसान पहुंचाने के प्रयास की दृष्टि से देखना पूरी तरह गलत है।

भाजपा के वोटरों को अपने साथ लाने की कोशिश करेंगे

सिंह ने कहा कि हम उन वोटरों को अपने साथ लाने की कोशिश करेंगे, जो पिछले चुनावों में किसी वजह से भाजपा की तरफ चले गए थे। हम दलित समाज को यह बताएंगे कि भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है और संविधान बदलना चाहती है।रायबरेली और अमेठी के दायरे से निकलकर पहली बार प्रत्यक्ष रूप से बड़े फलक पर काम करने जा रही प्रियंका के सामने चुनौतियां भी बहुत बड़ी हैं। उन्हें उस पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है और जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। माना जाता है कि जिसने पूर्वाचल जीत लिया, उसने यूपी फतह कर लिया। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह