लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघर, सभागार, स्विमिंग पूल को फिर से खोलने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 11:35 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर कांग्रेस की मुंबई इकाई ने वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स तथा सभागारों को फिर से खोलने का आग्रह किया है। साथ ही पार्टी ने स्विमिंग पूल को भी खोलने की अपील की है, ताकि पेशेवर तैराक अपनी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर सकें।

कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ स्विमिंग पूल 18 महीने से अधिक समय से बंद हैं। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले पेशेवर तैराकों को अभ्यास करने की जरूरत है। स्विमिंग पूल खोले जाएं और साथ ही कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित हो।’’

राज्य विधान परिषद के सदस्य जगताप ने कहा कि सिनेमाघर एक साल से अधिक समय से बंद हैं और उन्हें अभी तक करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम राज्य सरकार से किसी नियम के साथ छेड़छाड़ करने को नहीं कह रहे हैं। लेकिन इसके लिए कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकता है। इस पर निर्भर सैकड़ों लोगों की नौकरी जाना एक बड़ा झटका है। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स तथा सभागारों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए फिर से खोला जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर