लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने माकपा से पार्टी कार्यालयों से स्टालिन की तस्वीरें हटाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:09 IST

Open in App

केरल में विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ मार्क्सवादी पार्टी से सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन की तस्वीरों को अपने पार्टी कार्यालय से हटाने की शनिवार को अपील की। यूक्रेन में स्टालिन के शासन के दौरान कथित तौर पर मारे गए लोगों के हजारों कंकाल निकलने की वैश्विक मीडिया में आई खबरों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह आग्रह किया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि वामपंथी पार्टी का इतिहास तानाशाही एवं नरसंहार की कहानी है और कंकालों के मिलने की खबर ने मानवाधिकारों और लोकतंत्र के प्रति जागरूक आधुनिक समाज को चौंका दिया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि कंबोडिया के पूर्व वामपंथी शासक, पोल पॉट ने दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को मारा। इसके बाद स्टालिन और फिर एडोल्फ हिटलर का नंबर आता है। सतीशन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन में मिले कंकाल लोकतंत्र विरोधी और तानाशाही वामपंथी विचारधारा के इतिहास के भयानक चेहरे के अवशेष हैं। उन्होंने कहा कि केरल में वामपंथी दलों के नेता अपने पार्टी कार्यालयों में स्टालिन की तस्वीरें लगाकर उनकी पूजा करते हैं, जिसने कथित तौर पर 15 लाख लोगों का नरसंहार किया। सतीशन ने कहा, “अगर राज्य में वामपंथी पार्टी नेतृत्व लोकतंत्र के मूल्य को मानते हैं तो उन्हें स्टालिन जैसे तानाशाह की तस्वीरें अपने कार्यालय से हटाने के लिए तैयार रहना चाहिए।” उन्होंने यह भी कामना की कि यह पार्टी से सहानुभूति रखने वालों की अगली पीढ़ी को दोहरे मानकों के बिना लोकतंत्र के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल