लाइव न्यूज़ :

‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना गांधी परिवार के नाम पर नहीं होने की वजह से परेशान है कांग्रेस:अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना गांधी परिवार के नाम पर नहीं होने की वजह से कांग्रेस परेशान है। साथ ही उन्होंने विपक्षी दल पर यह कहते हुए ढोंग करने का आरोप लगाया कि ऐसी ही परियोजनाएं उसके शासित राज्यों में जारी हैं।

उन्होंने दावा किया कि सेंट्रल विस्टा परियोजना देश की जनता का है और यह उन नीतियों और कार्यक्रमों को आकार देगा, जो ना सिर्फ देश के गरीबों के जीवन में बदलाव लाएगा बल्कि भारत को आर्थिक ‘‘महाशक्ति’’ भी बनाएगा।

ठाकुर ने कहा, ‘‘कांग्रेस की तरह इस परियोजना का नाम एक ‘परिवार’ के नाम पर नहीं है। मैं कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं क्योंकि उसने इस परियोजना को गांधी परिवार के नाम पर रखने का एक मौका गंवा दिया। कांग्रेस नेतृत्व को नागरिक शास्त्र का पाठ समझ आना चाहिए। आधिकारिक निवास और कार्यालय देश के होते हैं, व्यक्तिगत नहीं होते।’’

सेंट्रल विस्टा परियोजना का विरोध करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से क्यों नहीं पूछा, जब उनके राज्यों में ऐसी ही परियोजनाओं को अनुमति दी गई।

एक बयान में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासित राजस्थान ने 125 करोड़ रुपये तक की पुनर्निमाण और अवसंरचना परियोजना की अनुमति दी है जबकि महाराष्ट्र सरकार नरीमन प्वाइंट क्षेत्र में विधायकों के लिए 900 करोड़ रुपये के आवास परियोजना का निर्माण कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की आदत है गलत धारणा बनाने की लेकिन सच्चाई सामने आते ही वह ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है। नये संसद भवन के निर्माण की मांग दशकों पहले उठी थी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 2012 में इस बारे में एक पत्र भी लिखा था। इससे कांग्रेस का ढोंग परिलक्षित होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है