लाइव न्यूज़ :

पंजाब सत्तारूढ़ कांग्रेस में नाराजगी, उप्र भाजपा का ट्वीट- ''प्रियंका वाड्रा जी! आप गलत टाइम पर यूपी आ गई, पंजाब का टिकट बुक कर दें?''

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:04 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी को झटका दिया, जो पहले ही आंतरिक कलह से जूझ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी को एक नए संकट में डाल दिया है।क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिद्धू ने यह नहीं बताया कि इस्तीफा क्यों दिया।प्रियंका गांधी का यह उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा है।

लखनऊः पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ दौरे के समय पर सवाल उठाते हुये पूछा कि क्या वह उनके लिये पंजाब के टिकट की व्यवस्था कर दें ?

उप्र भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि ''प्रियंका वाड्रा जी ! आप गलत टाइम पर यूपी आ गयी हैं। ये टाइम तो पंजाब जाने का था। पंजाब का टिकट बुक कर दें?'' नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद भाजपा का यह ट्वीट आया है, जिसने राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी को एक नए संकट में डाल दिया है।

सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी को झटका दिया, जो पहले ही आंतरिक कलह से जूझ रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी की सेवा करते रहेंगे। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने यह नहीं बताया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया।

भाजपा की उप्र इकाई का यह ट्वीट उस समय आया, जब कांग्रेस महासचिव उप्र के दौरे पर लखनऊ में हैं। गौरतलब है कि प्रियंका अपने एक हफ्ते के उत्तर प्रदेश दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंची थीं। पार्टी की प्रदेश प्रभारी के तौर पर सक्रिय प्रियंका आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही हैं और बूथ स्तर तक तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर खास जोर दिया जा रहा है। इस महीने प्रियंका का यह उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा है।

कांग्रेस ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके 114 सीटों पर लड़ा था जिसमें उसे सात सीटों पर सफलता मिली थी। कांग्रेस ने इस बार पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी भी बड़ी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसBJPप्रियंका गांधीनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए