लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधान परिषद का चुनाव धनबल से जीतने की कोशिश कर रही : बोम्मई

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता का समर्थन खो चुकी है, इसलिए 10 दिसंबर को विधान परिषद के लिए होने वाले चुनावों को ‘धनबल’ की मदद से जीतने का प्रयास कर रही है।

भाजपा द्वारा अट्टीबेले में आयोजित ‘विजय संकल्प’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोम्मई ने कहा, ‘‘कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने के स्तर पर पहुंच चुकी है। नोटों की थैली देने वालों को उसने प्रत्याशी बनाया है और उन्हें पार्टी के लिए बड़ी राशि देने को कह रही है। कांग्रेस का नैतिक पतन स्पष्ट है। जनता को कांग्रेस को उसका सही स्थान दिखाना चाहिए, क्योंकि वह अनैतिक रूप से रुपयों के बल पर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है।’’

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के इस आरोप पर कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए हमेशा धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल करती है, पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस रुपये बांटने में संलिप्त है। उन्होंने कहा, ‘‘आप किस नैतिकता की बात करना चाहते हैं जब आपने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का चयन करने के लिए रुपये लिये? आप (सिद्धरमैया) जब सत्ता में थे तो ग्राम पंचायतों की परवाह नहीं की। वर्ष 2017 के चुनाव से पहले एक लाख घर लाभार्थियों के सुपुर्द करने का वादा, खोखला ही रहा।’’

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को विधान परिषद की 25 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos