लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, धरना प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 11, 2021 13:16 IST

Open in App

जयपुर, 11 जून पेट्रोल और डीजल सहित अन्य जरूरी सामान के बढ़े दाम के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, कांग्रेस ने यहां राजधानी जयपुर सहित सभी प्रमुख शहरों, कस्बों में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की, प्रदर्शन किया और धरना दिया।

राजधानी जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों ने अलग अलग जगह पेट्रोल पंपों के सामने धरने प्रदर्शन में भाग लिया। इसी तरह जिला व उपखंड स्तर पर भी धरने प्रदर्शन आयोजित किए गए।

डोटासरा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार सात साल से सत्ता में है लेकिन असली मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल चुके हैं। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सांगानेर इलाके में एक पेट्रोल पंप के सामने धरने पर बैठे और पेट्रोल डीजल सहित अन्य जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग