लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मोदी सरकार से कहा- देश के सभी नागरिकों को कोविड रोधी टीका मुफ्त में लगे, राहुल गांधी ने किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 21:33 IST

कांग्रेस ने बुधवार को मुफ्त टीकाकरण की पैरवी करते हुए विभिन्न सोशललगे मीडिया मंचों पर ‘स्पीक-अप फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन’ हैशटैग से अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार कोविड से हुई मौतों के असली आंकड़ों को छिपा रही है।कोरोना वायरस महामारी के ख़िलाफ़ सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच सिर्फ़ टीका है।केंद्र सरकार की ढुलमुल टीका नीति ने टीकाकरण को अधर में लाकर छोड़ दिया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार से देश के सभी नागरिकों को कोविड रोधी टीका मुफ्त में लगाने की एक बार फिर मांग की और आरोप लगाया कि सरकार की ढुलमुल नीति की वजह से टीकाकरण अधर में लटक गया है।

इसके साथ ही, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह दावा किया कि केंद्र सरकार कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपा रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने बुधवार को मुफ्त टीकाकरण की पैरवी करते हुए विभिन्न सोशललगे मीडिया मंचों पर ‘स्पीक-अप फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन’ हैशटैग से अभियान चलाया।

राहुल गांधी ने इस अभियान के तहत ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के ख़िलाफ़ सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच सिर्फ़ टीका है। देश के जन-जन का मुफ़्त टीकाकरण करने के लिए आप भी आवाज़ उठाइये- केंद्र सरकार को जगाइये!’’ उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया, ‘‘भारत सरकार कोविड से हुई मौतों के असली आंकड़ों को छिपा रही है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘आज देश में प्रतिदिन औसतन 19 लाख लोगों को टीका लग पा रहा है। केंद्र सरकार की ढुलमुल टीका नीति ने टीकाकरण को अधर में लाकर छोड़ दिया है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘भारत के लोगों ने आशा की थी कि सबके लिए मुफ्त टीका की नीति बनेगी लेकिन केंद्र सरकार ने दिया क्या?

टीकाकरण केन्द्रों पर ताले, एक देश में टीके के 3 दाम, अभी तक मात्र 3.4 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण, जिम्मेदारी त्याग कर भार राज्यों पर डालना । दिशाहीन टीका नीति।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘एक टीका ही है जो पूरी दुनिया को और भारत को कोविड से बचा सकता है।

इसलिए हमारी मांग है कि देशवासियों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए।’’ पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत मुफ्त टीकाकरण की मांग उठाई। कांग्रेस पिछले कुछ महीनों में कई मौकों पर देश में मुफ्त टीकाकरण की मांग उठा चुकी है। 

टॅग्स :कांग्रेसकोरोना वायरसराहुल गांधीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो