लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का महंगाई के मुद्दे पर उत्तराखंड विधानसभा से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: December 24, 2020 15:14 IST

Open in App

देहरादून, 24 दिसंबर कांग्रेस ने ‘बढ़ती महंगाई’ को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का बृहस्पतिवार को सरकार पर आरोप लगाया और उत्तराखंड विधानसभा से बहिर्गमन किया।

राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल में कांग्रेस सदस्यों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत प्रदेश में महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने दावा किया कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं जैसे आलू, टमाटर, प्याज, आटा, दालों, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और गरीब आदमी को दो वक्त का खाना जुटाना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने उपभोक्ता फोरम की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक साल के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड देश में पांचवां सबसे महंगा राज्य बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है और उसने अब तक जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

हालांकि अपने जवाब में संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि महंगाई पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को सरकार ने किसी न किसी रूप में अंत्योदय कार्ड योजना, राज्य खाद्यान्न योजना, निशुल्क उज्ज्वला गैस जैसी अपनी विभिन्न योजनाओं में शामिल किया है।

उन्होंने दावा किया कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों के चंडीगढ़, लुधियाना, रायपुर, मुंबई और हैदराबाद शहरों के मुकाबले देहरादून में आवश्यक वस्तुओं के दाम सबसे कम हैं।

हालांकि, चकराता के विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मंत्री ने महंगाई से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में स्पष्टता से नहीं बताया है। इसके बाद इस मुद्दे पर अपना विरोध प्रकट करते हुए कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू