लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ‘असम बचाओ’ बस यात्रा शुरू करेगी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 01:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 फरवरी असम में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ‘असम बचाओ’ बस यात्रा अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह बस यात्रा राज्य के चार हिस्सों से 12 फरवरी से शुरू होगी।

यह दो सप्ताह का अभियान है और इस दौरान ये बसें पूरे राज्य का भ्रमण करेंगी और पार्टी के नेता असम के मुद्दों को लेकर मतदाताओं से बात करेंगे।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के अभियान समिति के अध्यक्ष प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि बस यात्रा के जरिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राज्य के दूरदराज इलाकों में जाएगा और लोगों से उनके मुद्दों और समस्याओं पर बातचीत करेगा। यह यात्रा बोरदुआ सत्रा से शुरू होगी।

लोकसभा सांसद गौरव गोगोई, विधायक देवव्रत सैकिया और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव इस अभियान का नेतृत्व क्रमश: गुवाहाटी, शिवसागर और सिलचर से करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह