लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर ओडिशा में सात जुलाई से विरोध प्रदर्शन करेगी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 00:47 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सात जुलाई से विरोध प्रदर्शन करेगी। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई।

पेट्रोल की कीमत पर हाल में 36 पैसे की वृद्धि के बाद भुवनेश्वर में इसकी कीमत 100.1 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई, भुवनेश्वर में ऐसा पहली बार हुआ है। मेरा मानना है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को इसका पूरा श्रेय जाता है। ओडिशा के लोग आपको देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती क़ीमतों को लेकर कांग्रेस राज्य में प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर सात जुलाई से 17 जुलाई तक विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस नेता विश्वरंजन मोहंती ने एलपीजी सिलिंडर की क़ीमत पर 25.50 रुपये और अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि पर केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे समय में कीमतों में वृद्धि हो रही है जब लोग पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं