लाइव न्यूज़ :

जमीन खरीद 'घोटाले' के खिलाफ कांग्रेस करेगी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:06 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जून श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कथित जमीन खरीद घोटाला प्रकरण के विरोध में कांग्रेस बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को यहां बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा एक जमीन की खरीद में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है जिसके खिलाफ 17 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंप कर इस पूरे घोटाले की उच्चतम न्यायालय के किसी जज की निगरानी में जांच की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान यह मांग भी की जायेगी कि घोटालेबाजों को मन्दिर निर्माण ट्रस्ट से अलग करते हुए भगवान श्रीराम के मन्दिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाय। लल्लू का कहना था कि पूरे देश के लोगों की मन्दिर में आस्था है- इसलिए इस गतिरोध को दूर करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार शीघ्र मन्दिर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाय।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि घोटाला सामने आने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भी ट्रस्ट के अंदर मनमानी और अपारदर्शिता का आरोप लगाया गया है। उनके अनुसार महंत को ट्रस्ट द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती है। इसका अर्थ है कि दाल में कुछ काला है।

लल्लू ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की संलिप्तता है, जिनको बचाने के लिए पूरी भाजपा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लग गयी है।

गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर अयोध्या में पिछली 18 मार्च को दो करोड़ रुपए में बेची गई जमीन को उसके महज पांच मिनट के अंदर साढ़े 18 करोड़ रुपए में खरीदने का आरोप लगा है। इन दोनों ही खरीद में ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह हैं। विपक्ष का आरोप है कि यह धन शोधन का मामला है और इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग