लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 टीके की कमी को लेकर कांग्रेस करेगी केंद्र के विरूद्ध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:48 IST

Open in App

मुम्बई, 11 अप्रैल कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई सोमवार से राज्य में कोविड-19 रोधी टीकों की अनुपलब्धता की वजह से बंद टीकाकरण केंद्रों के बाहर थाली पीटकर व घंटी बजाकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

प्रदेश कांगेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए इस बात पर आश्चर्य जताया कि राज्य में 11-14 अप्रैल के दौरान कैसे ‘टीका उत्सव’ मनाया जा सकता है जब कई केंद्र खुराक खत्म हो जाने के कारण बंद हो चुके हैं।

पटोले ने कहा, ‘‘ हम उन टीकाकरकण केंद्रों के बाहर थालियां पीटकर और घंटियां बजाकर टीकों की खुराक की कमी के गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण करने के केंद्र सरकार के प्रयास के विरूद्ध प्रदर्शन करेंगे जिन्हें खुराकों की अनुपलब्धता की वजह से बंद करना पड़ा। ’’

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कोविड-19 को पराजित करने के देश के सामूहिक निश्चय के प्रदर्शन तथा स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मेार्चे के कर्मियों के प्रति आभार जताने के लिए थालियां पीटी गयी थीं और घंटियां बजायी गयी थीं।

पटोले ने कहा कि लोगों को इस वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें टीका लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान में अन्य राज्यों के बीच आगे है लेकिन केंद्र पर्याप्त खुराक नहीं दे रहा है।’’

उन्होंने कहा कि देश में टीकों की खुराकों का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है लेकिन महाराष्ट्र को देने के बजाय टीकों का पाकिस्तान समेत कई देशों का मुफ्त निर्यात किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित गुजरात में कम संख्या में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीज हैं और उसकी जनसंख्या भी महाराष्ट्र से कम है लेकिन उसे अधिक टीके दिये जा रहे हैं।

उन्होंने केंद्र पर कोरोना वायरस प्रबंधन में विपक्ष शासित राज्यों को घेरने की जानबूझकर कोशिश करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर