लाइव न्यूज़ :

अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 11 अक्टूबर को ‘मौन व्रत’ कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कांग्रेस लखीमपुर हिंसा मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को देश भर में ‘मौन व्रत’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को भेजे गए पत्र के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से 11 अक्टूबर को सभी राज्य मुख्यालयों पर राजभवनों या केंद्र सरकार के दफ्तरों के समक्ष सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक ‘मौन व्रत’ रखा जाएगा।

सभी प्रदेश इकाइयों से कहा गया है कि वह इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और अग्रिम संगठनों एवं विभागों के प्रमुखों की भागीदारी सुनिश्चित करे।

कांग्रेस ‘मौन व्रत’ के माध्यम से लखीमपुर खीरी हिंसा से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और अजय मिश्रा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करेगी।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने के दौरान हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां