कांग्रेस चिकबल्लापुर संसदीय क्षेत्र में 'गांधी मार्च' आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:47 IST2021-09-23T15:47:33+5:302021-09-23T15:47:33+5:30

Congress to organize 'Gandhi March' in Chikballapur parliamentary constituency | कांग्रेस चिकबल्लापुर संसदीय क्षेत्र में 'गांधी मार्च' आयोजित करेगी

कांग्रेस चिकबल्लापुर संसदीय क्षेत्र में 'गांधी मार्च' आयोजित करेगी

बेंगलुरू, 23 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी के सम्मान में 'गांधी मार्च' नामक कार्यशाला का आयोजन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 'गांधी नदीगे' (गांधी मार्च) निकालने जा रहे हैं। यह चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र तक सीमित रहेगा।" इसका आयोजन 26 सितंबर को देवनहल्ली के एसबीएस कन्वेन्शन हॉल में और 29 सितंबर को सोलादेवनहल्ली में होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी को पुनर्जीवित करना और उसका शुद्धिकरण करना है ताकि वह सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला कर सके। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने कहा कि राजनीति आज जाति और नकदी के चारों ओर घूमती है। उन्होंने इसके लिए भाजपा की 'विकृत राजनीति' को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा ने राजनीति को, अपनी जाति और नकदी आधारित राजनीति से विकृत कर दिया है। वह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति का पालन करती है तथा समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांट रही है।" उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीतियों से केवल अमीर लोगों को फायदा हुआ है।

मोइली ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को दबा दिया है तथा अन्ना हजारे सहित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता भाजपा से सवाल नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress to organize 'Gandhi March' in Chikballapur parliamentary constituency

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे