लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का प्रशांत किशोर पर निशाना: ‘कंसल्टेंट’ की कोई विचारधारा नहीं होती

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की एक ताजा टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कंसल्टेंट’ (परामर्शदाता) की कोई विचाराधारा नहीं होती तथा किशोर को दूसरों को भाषण देने से पहले खुद तय कर लेना चाहिए कि वह क्या हैं।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कंसल्टेंट अपने आप को जितना महत्वपूर्ण मानते हैं, अगर मैं और आप भी उनको इतना महत्वपूर्ण मानने लग गए जाएंगे तो फिर देश ये कंसल्टेंट चलाएंगे।’’

उन्होंने किशोर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘क्या हमने कभी कहा कि देश को भाजपा मुक्त होना चाहिए? कंसल्टेंट की कोई विचारधारा नहीं होती है। आप कंसल्टेंट हो, टेक्नीशियन हो, रणनीतिकार हो..कभी टेबल के इस तरफ, कभी उस तरफ...पहले अपने दिमाग में स्पष्ट कर लीजिए कि आप क्या हो? फिर भाषण दीजिए।’’

गौरतलब है कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी एक ताजा टिप्पणी में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय राजनीति के केन्द्र में रहेगी और ‘‘अगले कई दशकों तक यह कहीं जाने वाली नहीं है।’’

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस सोच के लिए उन पर तंज किया कि जनता भाजपा को तत्काल उखाड़ फेंकेगी।

उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें किशोर गोवा में एक निजी बैठक को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र