लाइव न्यूज़ :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कांग्रेस का निशाना- सिर्फ भगवा नहीं, धर्म भी धारण करिए

By भाषा | Updated: January 3, 2020 23:30 IST

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने योगी के कार्यालय के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘सत्ता का भोग नहीं, वचन की मर्यादा के लिए सत्ता त्याग वनवास चले जाना धर्म को धारण करना है, विष उगलना नहीं, सृष्टि को बचाने के लिए विषपान कर लेना धर्म को धारण करना है, राजधर्म का चीर हरण नहीं, चीर प्रदान करना धर्म को धारण करना है।’’

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा योगी को ‘भगवा की शान’ बताने को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ भगवा नहीं, धर्म को भी धारण करना चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने योगी के कार्यालय के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘सत्ता का भोग नहीं, वचन की मर्यादा के लिए सत्ता त्याग वनवास चले जाना धर्म को धारण करना है, विष उगलना नहीं, सृष्टि को बचाने के लिए विषपान कर लेना धर्म को धारण करना है, राजधर्म का चीर हरण नहीं, चीर प्रदान करना धर्म को धारण करना है।’’

उन्होंने तंज करते हुए कहा, ‘‘सिर्फ भगवा नहीं- धर्म को भी धारण कीजिए।’’ इससे पहले योगी के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतर्मन का उद्गार है भगवा, आस्था का ज्वार है भगवा, सनातनी संस्कार है भगवा, भारत का श्रृंगार है भगवा, जीवन नश्वर, उद्धार है भगवा, कांग्रेस के लिए "व्यापार" है भगवा, हमारे योगी जी का प्यार है भगवा। भगवा की शान योगीजी।’’

योगी के कार्यालय के उस ट्वीट को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी पर निशाना साधा था।

 

टॅग्स :कांग्रेसयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह