लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने राफेल सौदे में ‘बिचौलिये’ संबंधी खबर को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कांग्रेस ने राफेल सौदे में एक ‘बिचौलिये’ से संबंधित आरोपों को लेकर शुक्रवार को सरकार पर नए सिरे से निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग की।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि इस विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है और सरकारी खजाने को 21,075 करोड़ रुपये की चपत लगी है।

उन्होंने एक फ्रांसीसी समाचार पोर्टल की खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि राफेल सौदे में एक ‘बिचौलिये’ की भूमिका थी।

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘एक बिचौलिया कैसे इतना शक्तिशाली हो सकता है कि वह सबसे बड़े रक्षा सौदे में मोदी सरकार के निर्णयों को प्रभावित कर दे? क्या इसकी गहन और स्वतंत्र जांच नहीं होनी चाहिए?’’

उन्होंने कहा कि सरकार अब छिप नहीं सकती और उसे देश के लोगों को जवाब देना होगा।

कांग्रेस के इस नए आरोप पर भाजपा या सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि कुछ ही दिन पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस विमान सौदे में किसी भी तरह की अनियमितता से इनकार करते हुए कहा था कि इस बारे में कांग्रेस के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

सुरजेवाला ने शुक्रवार को यह सवाल भी किया कि सरकार ने इस विमान सौदे से ‘भ्रष्टाचार निरोधक प्रावधानों क्यों हटाया और क्या प्रधानमंत्री इससे अवगत थे?

उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस