लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अरुण सिंह के कर्नाटक दौरे पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 15:58 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 जून भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह के राज्य के दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लोगों की सेवा करने की बजाय वह पार्टी में अंदरूनी कलह को सुलझाने आए हैं।

सिंह की बुधवार को बी एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। वह तीन दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु आए हैं और इस दौरान वह बृहस्पतिवार को सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ चर्चा करेंगे तथा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच हाल ही में सिंह ने मुख्यमंत्री को बदलने की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि येदियुरप्पा पद पर बने रहेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा का एक वर्ग येदियुरप्पा को पद से हटाने का दबाव बना रहा है।

सिंह के दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, “श्री अरुण सिंह, आप यहां ‘प्लेटफॉर्म पंचायत बैठक’ के लिए आ रहे हैं लेकिन आपके पास लोगों की शिकायतें सुनने का समय नहीं है? सत्ता में आने के पहले दिन से ही, यह सरकार अपनी उपलब्धियों के कारण नहीं बल्कि अंतर्कलह की वजह से सुर्खियों में रही है।”

विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि जब राज्य में गंभीर समस्याएं थीं तब भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह चरम पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर