लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवम्बर कोविड-19 महामारी के बीच दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि यह सरकार जमीनी स्तर पर कार्य करने में विफल में रहने के बावजूद प्रचार और विज्ञापन करने में लगी हुई है।

पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आंकड़ों के हवाले से दावा किया कि आप सरकार शहर में एक भी नया अस्पताल खोलने में विफल रही है।

खेड़ा ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी सरकार है जो प्रचार और विज्ञापन पर काम करती है। जमीनी हकीकत यह है कि कोरोना वायरस महामारी जैसे संकट के समय इस सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है।’’

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

खेड़ा ने कोविड-19 के खिलाफ टीकों के विकास संबंधी कार्यों की समीक्षा करने के लिए तीन शहरों के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और दावा किया कि सब कुछ ‘‘इवेंट मैनेजमेंट’’ में बदल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार की स्पष्ट नीति होनी चाहिए कि वह विभिन्न श्रेणियों के बीच टीके को कब और कैसे आवंटित करेगी जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जानना चाहा है। पहले इस पर काम किया जाना चाहिए, प्रचार बाद में भी हो सकता है।’’

सत्तारूढ़ आप सरकार पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि चुनाव घोषणा पत्र में 30 हजार बिस्तरों का वादा किया गया था लेकिन पांच साल से अधिक के कार्यकाल में सरकारी अस्पतालों में केवल 776 बिस्तरों को जोड़ा गया है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सरकार ने एक भी नया अस्पताल नहीं खोला।

उन्होंने दावा किया कि आप सरकार ने एक हजार मोहल्ला क्लीनिकों के निर्माण का वादा किया था लेकिन इस समय ऐसे लगभग 200 क्लीनिक ही चल रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार जमीनी स्तर पर काम करने में विफल रही है और दिल्ली के लोग उनकी गलतियों के परिणामों को भुगत रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट