लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने टीकों के दाम को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल कांग्रेस ने कोरोना रोधी टीकों के दाम को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारत के लोगों को इन टीकों के लिए विश्व में सबसे अधिक दाम देना पड़ेगा।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जनता के पैसे से टीके विकसित किए गए। अब भारत सरकार की वजह से जनता को इन टीकों के लिए दुनिया में सबसे अधिक कीमत अदा करनी होगी’’

उन्होंने आरोप लगाया कि विफल ‘सिस्टम’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मित्रों’ के लिए देश के नागरिकों को निराश किया है।

कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सेंटर विस्टा परियोजना जरूरी नहीं है। दूरदर्शिता वाली केंद्र सरकार का होना जरूरी है।’’

उधर, कोरोना वायरस रोधी टीका- कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को राज्यों को बेचे जाने वाले टीके की कीमत घटा दी। इससे राज्यों को अब टीके के लिये पहले घोषित 400 रुपये प्रति डोज (खुराक) की जगह 300 रुपये प्रति खुराक की दर से मूल्य चुकाने होंगे।

कंपनी ने 21 अप्रैल को निजी अस्पतालों के लिये 600 रुपये प्रति खुराक और राज्य सरकारों तथा केंद्र सरकार के नये अनुबंध के लिये 400 रुपये प्रति खुराक कीमत लिये जाने की घोषणा की थी।

सीरम की नयी घोषणा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सवाल किया, ‘‘इस टीके के लिए केंद्र सरकार से कितने पैसे लिए जा रहे हैं।’’

एक अन्य टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटक अपने टीके ‘कोवैक्सीन’ को राज्यों को 600 रुवये और निजी अस्पतालों को 1200 प्रति खुराक देने का फैसला किया है।

दरअसल, कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार यह टीका 150 रुपये में खरीद रही है तो राज्यों को भी इसी कीमत पर मिलना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो