लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस जरूरी विषय से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से तरह-तरह के मुद्दे लाए जाते हैं।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज टमाटर और प्याज 100 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा में बिक रहे हैं। टमाटर और प्याज के दाम की यह स्थिति है कि मानो रसोई घर में धारा 144 लगी हो कि आप इनको चार से ज्यादा नहीं रख सकते। कई दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़ चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी-बड़ी बात करने वाले लोगों द्वारा तरह-तरह के मुद्दे सामने लाकर ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘सब्जियों के दाम, खाने के तेल के दाम और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी ही असली मुद्दे हैं। जनता महंगाई से परेशान है। हम इस जरूरी मुद्दे को उठाते रहेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि 2024 में जरूर बदलाव होगा।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया, ‘‘मोदी जी के साथ समस्या यह है कि उनको अपनी गलती का अहसास एक साल बाद होता है। फिर उस गलती को ढंकने के लिए नयी गलती करते हैं। सात साल से उनकी गलतियों का खामियाजा लोग बार-बार भुगत रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को उपचुनावों में थोड़ा बहुत समझ में आ गया है, आने वाले चुनावों में पूरी तरह समझ में आ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू