लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 14:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अगस्त कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार कोरोना की मार झेल रही जनता को राहत देने की बजाय उस पर कर का बोझ लाद रही है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना की मार झेल रहे आम लोगों को सरकार कोई राहत देने की बजाय कर का बोझ लाद रही ‘जन लूट सरकार’। मोदी सरकार ने पिछले एक साल में पेट्रोल 22.99 रुपये व डीज़ल 20.93 रुपये बढ़ाया है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पेट्रोल की क़ीमतों में केवल 37.32 फीसदी व डीज़ल में 44.03 फीसदी आधार मूल्य है, बाक़ी टैक्स, मुनाफ़ा और कमीशन है।’’

गौरतलब है कि पेट्रोल के मूल्य में रविवार को 24 पैसे लीटर जबकि डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। इस वृद्धि के साथ देश के विभिन्न भागों में पेट्रोल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह 99 रुपये लीटर के लगभग चला गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार इस वृद्धि के साथ दिल्ली में पेट्रोल 92.58 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 83.22 रुपये लीटर हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है