लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई व महंगे तेल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:05 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में नाम में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर कांग्रेस ने शनिवार को क्रिसमस पर आधारित ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से ईंधन की कीमतों और मुद्रास्फीति को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया।

पार्टी ने सांता क्लॉज की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “क्रिसमस पर हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि ऐसी सरकार हो जो हमारी बात सुने…भगवान का शुक्र है कि सांता हर किसी की इच्छा सुन रहा है क्योंकि मोदी जी सिर्फ अपने मन की बात सुन रहे हैं।”

कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “कल्पना कीजिए बर्फ 95 रुपये प्रति लीटर हो रही हो।” इस ट्वीट के साथ स्लेज गाड़ी पर सवार सांता की एक तस्वीर के साथ एक संदेश लिखा था, “शुक्र हैं सांता स्लेज से चलता है, उसे ईंधन के लिये मोटी रकम नहीं चुकानी होगी।”

क्रिसमस की विषय वस्तु पर केंद्रित एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने कहा, “जिंगल बेल्स…जिंगल बेल्स…जिंगल ऑल द वे…ओह व्हाट फन इट वुड बी टू बाय थिंग्स…विदाउट बर्निंग ऑल योर्स सेविंग्स अवे (ओह…कितना मजा आता अगर चीजों को खरीदने के लिये हमें अपनी सारी बचत खर्च नहीं करनी पड़ती)।”

केंद्र सरकार पर एक और कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया, “जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स…. पोर्ट, एयरपोर्ट, रोडवेज, रेलवेज आर जस्ट ए फ्यू थिंग्स मोदी जी सेल्स (बंदरगाह, हवाईअड्डे, रोडवेज, रेलवे कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मोदीजी ने बेचा है)।”

कांग्रेस ने कहा, “वह सूची नहीं बना रहे हैं, सरकार किसी भी चीज की पुख्ता जांच नहीं कर रही, उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है- कौन शरारती या अच्छा है।” पार्टी के ट्विटर हैंडल पर सांता की तस्वीर के साथ पोस्ट किये गए संदेश में लिखा है, “भगवान का शुक्र है, सांता की एक शरारती और अच्छी सूची है, क्योंकि हमारी सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए