लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोकरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘कर वसूली महामारी की लहरें’ लगातार आती जा रही हैं।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भयंकर जनलूट - पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपये, डीज़ल 23.93 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ! कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर पार हुआ।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पेट्रोल-डीज़ल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के लिए कच्चे तेल की क़ीमतें नहीं, मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए गए कर ज़िम्मेदार हैं।’’

गौरतलब है कि वाहन ईधन की कीमतों में रविवार को फिर वृद्धि हुई। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया। वहीं डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।

वाहन ईंधन कीमतों में चार मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा