लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के साथ "महंगाई डायन" का डाक टिकट बनवाकर साधा सरकार पर निशाना

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:11 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह सितंबर इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कहा कि उन्होंने रसोई गैस की कमरतोड़ महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए डाक विभाग की ''माय स्टाम्प'' योजना के तहत दो खास डाक टिकट बनवाए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इनमें से एक डाक टिकट पर वह कार्टून छपा है जिसमें एक परेशान आम आदमी रसोई गैस सिलेंडर पर सवार "महंगाई की डायन" को ढोता दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक दूसरे डाक टिकट पर रसोई गैस सिलेंडर की तस्वीर पर "अबकी बार, 1,000 पार" का नारा लिखकर इस घरेलू ईंधन के दाम लगातार बढ़ाए जाने की ओर ध्यान खींचा गया है।

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की मौजूदगी में दोनों डाक टिकट मीडिया के सामने पेश किए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया, "हमने खासकर रसोई गैस की कमरतोड़ महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए डाक विभाग की माय स्टाम्प योजना के तहत निर्धारित शुल्क चुकाकर ये दोनों डाक टिकट बनवाए हैं।"

उन्होंने कहा कि रसोई गैस और आम जरूरत की अन्य चीजों की आसमान छूती महंगाई पर विरोध जताने के लिए राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों डाक टिकट लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठियां भेजने का अभियान शुरू करेंगे।

इस बीच, डाक विभाग के एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि वह कांग्रेस द्वारा मीडिया के सामने पेश दोनों डाक टिकटों के बारे में संबंधित अफसरों से जानकारी ले रहे हैं।

गौरतलब है कि डाक टिकटों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये डाक विभाग "माय स्टाम्प" योजना चला रहा है। ''माय स्टाम्प'', निजी पसंद पर आधारित (पर्सनलाइज्ड) डाक टिकटों की शीट है। इस योजना के जरिये ग्राहक निर्धारित शुल्क चुकाकर डाक टिकट पर अपनी या अपने प्रियजनों की तस्वीर अथवा धरोहर भवनों, उनके प्रतीक चिह्नों आदि की फोटो छपवा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह