लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हो रहे थे, उस वक्त शाह तमिलनाडु एवं केरल में रोडशो कर रहे थे तथा इस घटना के 24 घंटे बाद तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या ऐसे गृह मंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं तब से देश में 5213 नक्सली घटनाएं हुई हैं। इनमें 1416 लोगों की मौत हुई जिनमें हमारे वीर जवान भी शामिल हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला होने के 24 घंटे बाद तक देश के गृह मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब हमारे जवान नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो रहे थे तब शाह तमिलनाडु में रोडशो और केरल में जनसभा कर रहे थे।’’

कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया, ‘‘क्या देश का गृह मंत्री अपने कर्तव्य से इतना विमुख हो सकता है? क्या ऐसे गृह मंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार है? ’’

उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद से निपटना सीधे गृह मंत्री की जिम्मेदारी है... एक गृह मंत्री (शिवराज पाटिल) ने सिर्फ कपड़े बदल लिए थे तो पत्रकारों ने उनका इस्तीफा मांग लिया। एक गृह मंत्री ये हैं जो हमला होने के 24 घंटे बाद तक रोडशो और रैलियां करते हैं।’’

सुरजेवाला ने यह भी कहा, ‘‘नक्सलवाद के खिलाफ भारत सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करेगी। हम हमेशा अपने जवानों के साथ खड़े रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह