विनाशकाले विपरीत बुद्धि, BBC के दफ्तरों पर आयकर विभाग के पहुंचने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2023 16:09 IST2023-02-14T15:53:08+5:302023-02-14T16:09:07+5:30
बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने बीबीसी को विश्व का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन’ करार दिया और कहा कि इस मीडिया समूह के खिलाफ आयकर विभार का जारी सर्वे ऑपरेशन नियमों और संविधान के तहत है।

विनाशकाले विपरीत बुद्धि, BBC के दफ्तरों पर आयकर विभाग के पहुंचने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर सर्वे को लेकर मंगलवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि।’ जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, "हम अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि।"
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक सर्वे ऑपरेशन चलाया। 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर ब्रिटिश प्रसारक द्वारा दो-भाग के वृत्तचित्र को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, आयकर अधिकारी बीबीसी के कुछ पत्रकारों के फोन साथ ले गए।
यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।
— Congress (@INCIndia) February 14, 2023
'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'
: @Jairam_Ramesh जी pic.twitter.com/PvQ57tMTVP
बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर सर्वे के बीच भाजपा ने बीबीसी को विश्व का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस मीडिया समूह के खिलाफ आयकर विभार का जारी ‘सर्वे ऑपरेशन’ नियमों और संविधान के तहत है। भाजपा नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया और उन्हें याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था।
भाटिया ने कहा, बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई नियमानुसार और संविधान के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत संविधान और कानून के तहत चलता है और आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। उन्होंने कहा, आयकर विभाग... ये पिंजरे का तोता नहीं है। वह अपना काम कर रहा है।
वहीं एक साक्षात्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर कहा कि "ये लोग मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र) के पीछे 2002 से (षड्यंत्र कर रहे) हैं। हर बार मोदी जी मजबूत होकर...बाहर आए हैं।