लाइव न्यूज़ :

असम में खरीद-फरोख्त की आशंका से बचने के लिए कांग्रेस ने उठाया कदम, 20 उम्मीदवार जयपुर पहुंचे

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:23 IST

Open in App

जयपुर/नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही खरीद-फरोख्त की किसी भी आशंका से बचने के लिए अपने गठबंधन के करीब 20 ऐसे उम्मीदवारों को जयपुर लेकर आई है जिनकी जीत की वह उम्मीद लगा रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जयपुर के एक निजी होटल में जिन उम्मीदवारों को ठहराया गया हैं उनमें एआईयूडीएफ के उम्मीदवार ज्यादा हैं। आने वाले दिनों में कई और उम्मीदवारों को जयपुर लाए जाने की संभावना है।

जयपुर में कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि ये प्रत्याशी व कुछ और अन्य लोग शुक्रवार दोपहर बाद गुवाहाटी से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे। मुख्य सचेतक महेश जोशी व विधायक रफीक खान मौजूद थे।

मुख्य सचेतक जोशी ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ कितने लोग आए हैं, किस पार्टी के हैं और कितने दिन यहां रुकेंगे, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझ पर पार्टी की ओर से उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी है ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।’’

उधर, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उम्मीदवारों को खरीद-फरोख्त की कोशिश की आशंका के मद्देनजर जयपुर भेजा गया है। संभव है कि आगे कुछ और लोगों को भेजा जाए।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा एक तरफ चुनाव जीतने का दावा कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ हमारे कई उम्मीदवारों से संपर्क भी साध रही है। इससे साबित होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव हार चुकी है।’’

उल्लेखनीय है कि असम में कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘महाजोत’ में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), आंचलिक गण मोर्चा और राजद शामिल हैं। प्रदेश में मतदान संपन्न हो चुका है। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो