लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:03 IST

Open in App

देहरादून, 28 दिसंबर कांग्रेस ने पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को यहां तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में एस्ले हॉल, घंटाघर और दर्शनलाल चौक सहित शहर के व्यस्ततम मार्गों से गुजरते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रवाद की बात कर रहे लोगों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं ने भारत को आजादी दिलाई तो राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की आधारशिला रखी।

सिंह ने कहा कि देश पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदानों को कभी नहीं भूल सकता।

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सिंह ने कहा कि 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाली कांग्रेस किसानों के संघर्ष में उनके साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे