लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में कांग्रेस मजबूत, जनता राज्य सरकार के काम से संतुष्ट : डोटासरा

By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:39 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कांग्रेस मजबूत है और जनता राज्य सरकार के काम से संतु‍ष्‍ट है।

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा,'' भाजपा किसी गलतफहमी में न रहे। कांग्रेस राजस्थान में मजबूत है। राज्‍य सरकार दो साल से बहुत अच्‍छा काम कर रही है और उसकी योजनाओं व काम से जनता संतुष्‍ट है।''

डोटासरा ने यह भी स्‍वीकार किया कि हाल ही के पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा।

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार का सारा ध्‍यान कोरोना महामारी के प्रबंधन पर केंद्रित रहा और वह अपनी योजनाओं व काम को गांव-ढाणी तक नहीं पहुंचा पाई जिसका नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी नहीं होने के कारण भी पार्टी अपने संगठन का समुचित इस्‍तेमाल इन चुनाव में नहीं कर पायी।

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्‍द ही कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही डोटासरा ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े पूंजीपतियों के लिए कानून लाकर राज्य के कृषि विषय का अधिकार छीनना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता