लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:18 IST

Open in App

लखनऊ, 12 जुलाई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी से आम जनजीवन बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार की इसी असंवेदनशीलता के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया।

लल्लू ने बताया कि तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तांगा यात्रा और बैलगाड़ी यात्रा निकाली।

उन्होंने बताया कि तेल के बढ़ते दामों की वजह से महंगाई में भी बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और कोविड-19 महामारी के दौरान उत्पन्न आर्थिक तंगी में मुश्किल से अपना घर चला रहे आम लोगों को बेहद दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार को इसकी तनिक भी परवाह नहीं है और वह पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए करों के जरिए अपनी जेब भरने में मशगूल है।

लल्लू ने कहा कि सरकार पूरी तरह हठधर्मिता पर उतारू है और वह तेल पर लागू केंद्रीय करों में बिल्कुल भी कटौती नहीं करना चाहती। इससे उसका अहंकार झलकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान