लाइव न्यूज़ :

ईंधन के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी बंद 20 फरवरी को

By भाषा | Updated: February 19, 2021 13:48 IST

Open in App

भोपाल, 19 फरवरी मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों के दामों में लगातार हो रहे वृद्धि के विरोध में शनिवार को आधे दिन के प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है और जनता से इसमें शामिल होने की अपील की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को जारी अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आज जनता परेशान है। सरकार जनता को राहत देने की बजाय कर वसूल करने में लगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने 20 फ़रवरी को राज्य बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूं कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में साथ दें।’’

वहीं, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि यह बंद 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस बंद से दूध, अखबार, दवा दुकानें और अस्पतालों को मुक्त रखा गया है।

शेखर ने बताया कि हम शनिवार को रैली निकालेंगे और लोगों से अपील करेंगे कि वे शनिवार को दोपहर दो बजे तक अपनी दुकानें बंद रख कर इसे सफल बनाने में कांग्रेस को समर्थन और सहयोग दें।

इसी बीच, मध्य प्रदेश के अनूपपुर स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि अनूपपुर जिले के कोतमा में सामान्य पेट्रोल 100.31 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है और अनूपपुर में 100.26 रूपये प्रति लीटर सामान्य पेट्रोल के दाम पहुंच गये हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव नकुल शर्मा ने बताया कि भोपाल में ‘पावर पेट्रोल’ की कीमत अब 101.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल 98.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 88.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos