लाइव न्यूज़ :

CWC बैठक की खबरें लीक होने पर मचा घमासान, कांग्रेस में इस्तीफे का सिलसिला तेज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 28, 2019 07:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस के लिए सबसे अधिक वोट जुटाने वाला है.

सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की खबरें मीडिया में लीक हो जाने को लेकर कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है. बंद कमरे में हुई बैठक की जानकारियां बाहर आने के बाद सोमवार को कांग्रेस ने मीडिया एवं अन्य लोगों का आह्वान किया कि वे अफवाहों से दूर रहें और सीडब्ल्यूसी की शुचिता बनाए रखें. इस बीच, पार्टी में इस्तीफे का सिलसिला तेज हो गया है.

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार, पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़, असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा भेज दिया है. मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ और यूपी के प्रभारी राज बब्बर पहले ही त्यागपत्र भेज चुके हैं. अब तक विभिन्न प्रदेशों के 13 वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर भी अटकलबाजी हो रही है. कुछ रिपोर्ट के अनुसार, राहुल अब भी अड़े हुए हैं. हालांकि कांग्रेस ने इस विषय में चुप्पी साध रखी है. सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और के.सी. वेणुगोपाल ने तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की.

अफवाहें और गपशप अनावश्यक :

सुरजेवाला कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''कांग्रेस कार्य समिति लोकतांत्रिक मंच है, जहां विचारों का आदान-प्रदान होता है, नीतियां बनाई जाती हैं और सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं. सीडब्ल्यूसी ने 25 मई को अपने विचार व्यक्त किए. कांग्रेस मीडिया से उम्मीद करती है कि वह अफवाहों और गपशप पर ध्यान नहीं देगा.''

गहलोत, कमलनाथ और चिदंबरम के रवैये पर जताई थी नाराजगी

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने अशोक गहलोत, कमलनाथ और पी. चिदंबरम का उल्लेख करते हुए कहा था कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे. जिससे कांग्रेस को अन्य सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा.

 गहलोत मिले वेणुगोपाल से

लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के सफाए को लेकर राहुल गांधी द्वारा सीडब्ल्यूसी की बैठक में नाराजगी जताए जाने की पृष्ठभूमि में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की. इस दौरान अहमद पटेल भी मौजूद थे.

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन 'नासमझी' होगी : खुर्शीद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस के लिए सबसे अधिक वोट जुटाने वाला है. इस मुश्किल दौर में संगठन में नेतृत्व परिवर्तन 'नासमझी और कृतघ्नता' होगी. सभी कार्यकर्ता नेहरू-गांधी परिवार के साथ खड़े हैं. पूर्व विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव में खराब प्रदर्शन से उबरने में पार्टी को लंबा वक्त लगेगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह