लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सेवा महाभियान शुरू किया, 20 लाख मास्क बांटे

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:49 IST

Open in App

जयपुर, 21 मई कांग्रेस ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित आम जनता की मदद के लिए शुक्रवार से सेवा महाभियान शुरू किया जिसके तहत राज्य भर में 20 लाख मास्क बांटने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन, दवाइयां व अन्य जरूरी मदद करेंगे।

जयपुर में पार्टी के राज्य मुख्यालय में कोविड पीड़ितों की सहायतार्थ वितरित की जाने वाली राहत सामग्री व दो एम्बुलेंस को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस महाअभियान के तहत सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने 20 लाख मॉस्क, तीन लाख सेनेटाइजर, दो लाख खाने के पैकेट, एक लाख दवाईयों के किट, 2 हजार ऑक्सीमीटर कोरोना संक्रमित मरीजों के सहायतार्थ बांटे गये।

डोटासरा ने बताया कि राज्य में संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों को सहायता के लिए 18 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है तथा जिला स्तर पर व विधायकों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सेवा केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इन सेवा केन्द्रों के माध्यम से अब तक 30,250 पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध करवाने, 31,550 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राज्य में अभी तक 35 लाख मॉस्क एवं सेनेटाइजर बांटे गए हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेसजनों द्वारा 10 लाख से अधिक पीड़ितों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया गया, 26,350 मेडिकल किट वितरित किये जा चुके हैं, 155 गम्भीर मरीजों को प्लाज्मा दान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है।

वहीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 30वां बलिदान दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गाँधी सभागार में राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, राज्य सरकार के मंत्री डॉ. रघु शर्मा, प्रतापसिंह खाचरियावास, राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, विधायक रफीक खान व गंगा देवी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे