लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अपने डिजिटल चैनल का प्रसारण शुरू किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 12:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कांग्रेस ने शनिवार को अपने डिजिटल चैनल ‘आईएनसी टीवी’ का प्रसारण आरंभ कर दिया।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पार्टी के डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में इस चैनल के प्रसारण की शुरुआत की गई। इस मौके पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, महासचिव अजय माकन, प्रवक्ता पवन खेड़ा, सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. मौजूद थे।

वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र नारायण सिंह इस चैनल के प्रमुख बनाए गए हैं। यह चैनल सोशल मीडिया के सभी प्रमुख मंचों पर उपलब्ध होगा।

वेणुगोपाल ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से आम लोगों की आवाज को उठाना है और सरकार को जनहित के मुद्दों को लेकर सजग बनाए रखना है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यधारा के मीडिया में कई ऐसे मुद्दों पर बात नहीं हो रही है जो आम लोगों से जुड़े हैं तथा इस चैनल पर ऐसे ही मुद्दों को उठाया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि यह चैनल उन मुद्दों को उठायेगा जो इस सरकार के तहत दबा दिए जाते हैं।

कुछ दिन पहले इस चैनल को शुरू करने के बारे में घोषणा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल