लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पर्वतीय गांवों में जन जागरण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:00 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 16 नवंबर उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक संयोगिता सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश में 'गांव-गांव जन जागरण' अभियान शुरू किया है।

सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हर मतदाता तक पहुंचेगी। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के बाद कहा कि एक सप्ताह पहले शुरू किए गए इस अभियान ने अब गति पकड़ ली है।

सिंह ने कहा, ‘‘हम यहां हर गांव में मौजूद, छिपे और चुपचाप बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को ढूंढने और उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तानाशाह शासन को समाप्त करके 2024 में देश को एक लोकतांत्रिक सरकार देने के वास्ते पार्टी को मजबूती देने के लिए आमंत्रित करने के लिए आए हैं।’’

उन्होंने दावा किया 2022 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और उसके बाद 2024 में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें भी अपने नाम करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल