लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने शुरू की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:37 IST

Open in App

मथुरा, 28 जून उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए वह मण्डल स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें नए सिरे से प्रशिक्षण देने जा रही है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को वृन्दावन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी अनिल यादव और प्रदेश सचिव अमित सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वृन्दावन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी चार और पांच जुलाई को दो मंडलों (कानपुर व आगरा) के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है।

कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिविर में शामिल होंगी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी इसमें भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे