लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में ‘जी 23’ के बड़े नाम शामिल नहीं

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं, लेकिन ‘जी 23’ के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा एवं कपिल सिब्बल को इसमें जगह नहीं मिली नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है उनमें सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।

इस सूची में आजाद, शर्मा और सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं, जो ‘जी 23’ में शामिल हैं।

इस समूह से सिर्फ जितिन प्रसाद और अखिलेश प्रसाद सिंह को स्टार प्रचारों में जगह दी गई है। प्रसाद पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी हैं तो सिंह राज्यसभा सदस्य हैं।

‘ग्रुप 23’ से जुड़े विवाद और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों पर शर्मा ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस में कोई अलग-अलग गुट नहीं हैं और पूरी पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है।

शर्मा के इस बयान से कुछ दिनों पहले ‘ग्रुप 23’ में शामिल एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा था कि वह और उनके साथी आगामी चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और कांग्रेस को जीत दिलाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी, नवजोत सिद्धू और कई अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया