लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़ी है: पटोले

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:39 IST

Open in App

पुणे, 20 जून महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के सहयोगी दलों के बीच जारी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पूरे पांच साल के कार्यकाल तक उनके साथ मजबूती से खड़ी है। कुछ दिन पहले पटोले ने कहा था कि कांग्रेस महाराष्ट्र का अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने यह भी कहा कि कांग्रेस की तरफ से एमवीए सरकार को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पटोले की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के शनिवार के बयान के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अकेले चुनाव लड़ने की बात करने वालों की जनता ‘‘चप्पल से पिटाई’’ करेगी।

इससे पहले दिन में, कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमने 2019 में पांच साल के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का गठन भाजपा को रोकने के लिए किया था। यह कोई स्थायी गठजोड़ नहीं है।’’

शिवसेना और कांग्रेस दशकों से धुर विरोधी दल रहे हैं लेकिन 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के भाजपा के साथ गठबंधन से अलग होने के बाद दोनों दलों ने राकांपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनायी।

पुणे में एक कार्यक्रम से इतर पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि जब तीनों दल एमवीए के गठन के लिए एकसाथ आए तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केवल एक ही रुख को सामने रखा कि पार्टी भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए गठबंधन में शामिल हो रही है।

उन्होंने कहा, '' हमारी नेता सोनिया गांधी ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए एमवीए का हिस्सा बनने का फैसला किया था। हालांकि, ऐसा कोई उल्लेख नहीं किया गया था कि हम स्थायी गठबंधन में हैं (चुनाव लड़ने लिए भी)।''

पटोले ने कहा, '' कांग्रेस पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए उद्धव ठाकरे सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। गठबंधन में कांग्रेस की वजह से कोई दिक्कत नहीं होगी। हमारी नेता सोनिया गांधी पहले ही यह आश्वासन दे चुकी हैं और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते, मेरा भी यही विचार है।''

उन्होंने कहा, '' हम आने वाले निकाय चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कई बार ऐसा हुआ है, जब सहयोगी दलों ने राज्य में गठबंधन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए, निकाय चुनाव अलग-अलग लड़े हैं।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब शिवसेना और भाजपा राज्य में गठबंधन की सरकार चला रहे थे, उस दौरान भी दोनों दलों ने निकाय चुनाव अलग-अलग लड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया