लाइव न्यूज़ :

'भाजपा जनता को टोपी पहनाने में माहिर', आर्थिक पैकेज पर कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने BJP पर लगाए ये आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: May 13, 2020 14:44 IST

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि उन्हें यह उम्मीद है कि यह पैकेज भाजपा की पहले की कई बड़ी घोषणाओं और वादाखिलाफी की तरह नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक राहत पैकेज की घोषणा के बाद अब विपक्ष की नजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी है।कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर आरोप लगाए हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा के बाद अब विपक्ष की नजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी है। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा उन्हें यह उम्मीद है कि यह पैकेज भाजपा की पहले की कई बड़ी घोषणाओं और वादाखिलाफी की तरह नहीं होगा। 

उन्होंने एक वीडियो जरिए बीजेपी पर हमला किया। शेरगिल ने कहा कि सभी जनधन खातों में 7500 रुपये डाले जाने के बाद जनता को सरकार की घोषणा पर विश्वास होगा। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा, 'बीजेपी जनता को टोपी पहनाने और दिन में तारे दिखाने में माहिर है। हमें उम्मीद है कि 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज, भाजपा की वादाखिलाफी का एक और उदाहरण साबित नहीं होगा।'

शेरगिल ने इस वीडियो में आगे कहा, 'इस बार जनता को ठगा नहीं जाएगा और वित्त मंत्री की ओर से घोषित पैकेज और प्रधानमंत्री के शब्दों में तालमेल होगा और कथनी एवं करनी में अंतर नहीं होगा।'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 4 बजे करेंगी प्रेस कान्फ्रेंस

मालूम हो कि कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार की तरफ से सारे उपाय किए जा रहे है। कल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इस राहत पैकेज के इस्तेमाल के बारे में वित मंत्री निर्मला सीतारमण आज विस्तार से बताएंगी। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि आज बुधवार की शाम चार बजे निर्मला सीतारमण प्रेस कान्फ्रेंस करेंगी। भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत को आत्म-निर्भर बनाने में मदद के लिए मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की और स्थानीय कारोबारों को प्रोत्साहित करने की वकालत की। इस बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 74 हजार के पार चली गयी है।

प्रधानमंत्री ने बड़े आर्थिक सुधारों का संकेत देते हुये कहा कि आर्थिक पैकेज के बारे में विस्तृत ब्योरा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से अगले कुछ दिनों तक देंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘यह आर्थिक पैकेज हमारे श्रमिकों, किसानों, ईमानदार करदाताओं सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों और कुटीर उद्योगों के लिये होगा। पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। यह पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिये है, उसे बुलंदी पर पहुंचाने के के लिये है। ’’

कुल 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज में आरबीआई द्वारा अब तक कोविड-19 संकट से निपटने के लिए घोषित उपाय भी शामिल हैं। हालांकि इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि यह राशि कहां से आएगी और इससे देश की राजकोषीय सेहत पर क्या असर पड़ सकता है। इस कदमों की श्रृंखला में वित्त मंत्रालय ने गरीबों, बुजुर्गों और किसानों के लिये 1.74 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है