लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, सपा व बसपा कुछ और साल पृथक-वास में रहे : योगी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:33 IST

Open in App

मथुरा, आठ दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मथुरा जनपद के मांट में एक जनसभा में कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा और कहा कि कोरोना के दौरान जब जनता की जान खतरे में थी, उस समय ये सभी गायब थे। उन्होंने कहा कि उस समय पृथक-वास में रहे इन दलों के लिए संदेश है कि सत्ता तुम्हारे लिए दूर की कौड़ी है और तुम्हे आइसोलेशन(पृथक-वास) से बाहर आने की जरूरत नहीं है।

योगी ने आज जाबरा रोड पर आयोजित सभा में यह बात कही। इस दौरान योगी ने 201.16 करोड़ की लागत से 196 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना के दौरान कांग्रेस, बसपा व समाजवादी पार्टी के लोग गृह पृथक-वास में थे । जनता से अलग थे जबकि स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभाग और सारा तंत्र लोगों की जान बचाने में जुटा था। जब जनता की जान खतरे में थी, उस समय ये सभी गायब थे। इसलिए उन्हें यह बोला जाना चाहिए कि तुम्हारे लिए सत्ता दूर की कौड़ी है। तुम्हे कई साल आइसोलेशन से बाहर आने की जरूरत नहीं है।... उन्हें यह संदेश भी दें।"

उन्होंने कहा, पिछले पौने पांच वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि पिछली सरकार के वजूद में आते ही मथुरा के ही कोसीकलां कस्बे में मामूली सी बात पर दंगा हो गया। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला डाले गए। उस पर भी उन्हीं के नाम झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए गए। इसके बाद जवाहर बाग जैसा काण्ड हुआ माफियाओं ने जिला मुख्यालय पर ही एक एसपी तक को मार डाला। ऐसा लगता था कि यहां पर कंस का राज्य स्थापित हो गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। विकास की योजनाएं भी वहीं पर केंद्रित कर कब्रिस्तान की दीवारें बनाने जैसे कार्यों में बंदरबांट होती थी। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।’’

करीब आधे घण्टे के अपने संबोधन में उन्होंने कहा उस दौरान माफियाओं के लिए सरकार के सब दरवाजे खुले रहते थे। लेकिन अब केवल जेल के दरवाजे ही खुलते हैं।

योगी ने कहा, ‘‘ पहले केवल एक परिवार को ही ध्यान में रखकर प्रदेश में ऊलजलूल योजनाएं बनाई जाती थीं। तीर्थस्थलों के लिए नहीं, कब्रिस्तान के नाम पर सरकारी धन की लूटखसोट होती थी।’’

योगी ने कहा, केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त अन्न दिए जाने की योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार भी होली तक मुफ्त खाद्यान देगी। लेकिन जरूरत पड़ी तो उसके बाद भी गरीबों को यह सुविधा जारी रहेगी। यह योजना 12 दिसम्बर से शुरु हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग