लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, सपा व बसपा कुछ और साल पृथक-वास में रहे : योगी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:44 IST

Open in App

मथुरा, आठ दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मथुरा में कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं पर कोरोना से जंग के समय सामने नहीं आने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि अब इनकी कोई जरूरत है नहीं और आगे भी ये लोग अपना ''पृथक-वास" जारी रख सकते हैं।

योगी ने आज मांट में जाबरा रोड पर आयोजित जनसभा में यह बात कही। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार जहां कब्रितस्तान की चारदीवारी के निर्माण पर धनखर्च करती थी वहीं मौजूदा सरकार तीर्थ स्थानों के विकास पर पैसा खर्च कर रही है। इस दौरान योगी ने 201.16 करोड़ की लागत से 196 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना के दौरान कांग्रेस, बसपा व समाजवादी पार्टी के लोग गृह पृथक-वास में थे । जनता से अलग थे जबकि स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभाग और सारा तंत्र लोगों की जान बचाने में जुटा था। जब जनता की जान खतरे में थी, उस समय ये सभी गायब थे। इसलिए उन्हें यह बोला जाना चाहिए कि तुम्हारे लिए सत्ता दूर की कौड़ी है। तुम्हे कई साल आइसोलेशन से बाहर आने की जरूरत नहीं है।... उन्हें यह संदेश भी दें।"

उन्होंने कहा, पिछले पौने पांच वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि पिछली सरकार के वजूद में आते ही मथुरा के ही कोसीकलां कस्बे में मामूली सी बात पर दंगा हो गया। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला डाले गए। उस पर भी उन्हीं के नाम झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए गए। इसके बाद जवाहर बाग जैसा काण्ड हुआ माफियाओं ने जिला मुख्यालय पर ही एक एसपी तक को मार डाला। ऐसा लगता था कि यहां पर कंस का राज्य स्थापित हो गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। विकास की योजनाएं भी वहीं पर केंद्रित कर कब्रिस्तान की दीवारें बनाने जैसे कार्यों में बंदरबांट होती थी। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।’’

करीब आधे घण्टे के अपने संबोधन में उन्होंने कहा उस दौरान माफियाओं के लिए सरकार के सब दरवाजे खुले रहते थे। लेकिन अब केवल जेल के दरवाजे ही खुलते हैं।

योगी ने कहा, ‘‘ पहले केवल एक परिवार को ही ध्यान में रखकर प्रदेश में ऊलजलूल योजनाएं बनाई जाती थीं। तीर्थस्थलों के लिए नहीं, कब्रिस्तान के नाम पर सरकारी धन की लूटखसोट होती थी।’’

योगी ने कहा, केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त अन्न दिए जाने की योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार भी होली तक मुफ्त खाद्यान देगी। लेकिन जरूरत पड़ी तो उसके बाद भी गरीबों को यह सुविधा जारी रहेगी। यह योजना 12 दिसम्बर से शुरु हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते