लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली, चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी, ईडी ने जारी किया है नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2022 19:10 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते 75 वर्षीय सोनिया गांधी को गत 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देघर पर आराम करने की सलाह दी गई है।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष को आज शाम सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।सोनिया गांधी की श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ है, जिसका उपचार किया गया।

नई दिल्लीः  कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते 75 वर्षीय सोनिया गांधी को गत 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष को आज शाम सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।’’

कांग्रेस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला था कि सोनिया गांधी की श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ है, जिसका उपचार किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को नये सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था। जांच एजेंसी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले ही पूछताछ कर रही है और वह ईडी के समक्ष सोमवार को फिर पेश हुए। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीप्रवर्तन निदेशालयराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है