लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसः सोनिया गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार, पंजाब में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:18 IST

Congress: सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी निशाना साधा। 

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजे से उनकी बातचीत चल रही है।अमरिंदर सिंह ने सात पन्ने के त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना की।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से कैप्टन अमरिंदर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’ अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था और अपनी पार्टी- पंजाब लोक कांग्रेस- के गठन की घोषणा की। पंजाब में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग को नए दल के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है और बाद में औपचारिक रूप से इसका गठन किया जाएगा। कांग्रेस से इस्तीफा देने से कुछ दिन पहले ही सिंह ने उन अटकलों को खारिज किया था, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजे से उनकी बातचीत चल रही है।

अमरिंदर सिंह ने सात पन्ने के त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना की और कहा कि उन्हें राज्य की सरकार से हटाने के लिए “साजिश” रची गई। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी निशाना साधा। 

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहसोनिया गाँधीपंजाब विधानसभा चुनावपंजाबराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं